Saturday, September 5, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: दो जिलाबदर अपराधियों के घर पर मुनादी, छह माह के लिए...

स्याना: दो जिलाबदर अपराधियों के घर पर मुनादी, छह माह के लिए जिला बदर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए दो जिलाबदर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके निवास स्थान पर मुनादी कराई। पुलिस ने दोनों अपराधियों को छह माह की अवधि के लिए जनपद बुलंदशहर की सीमा से बाहर कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम ने संबंधित अपराधियों के घर और क्षेत्र में मुनादी कराकर जिलाबदर किए जाने की सार्वजनिक सूचना दी। मुनादी के दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिलाबदर की अवधि में दोनों अपराधी जनपद बुलंदशहर की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। यदि वे आदेश का उल्लंघन करते हुए जिले की सीमा में पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments