Saturday, September 5, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरकॉलेज के छात्र से मारपीट, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

कॉलेज के छात्र से मारपीट, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में कॉलेज के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के पिता ने थाने में तहरीर देकर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव भमरा निवासी मीज खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पुत्र कॉलेज गया था। आरोप है कि इसी दौरान शिवम और क्रिश ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद छात्र के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments