बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र के शिकोई गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, थाना आहार क्षेत्र शिकोई निवासी पीड़िता भावना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी 12 मार्च 2024 को गांव दुलखरा निवासी बंटी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज कि मांग को लेकर उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट करने लगे थे। पीड़िता ने बताया की पति बंटी, सास रामपाली, ससुर देवेंद्र, नंद सर्वेश, जेठ सुरेंद्र व देवर रोबिन ने दहेज में चार पहिया वाहन और 5 लख रुपए लाने का दबाव बनाया। जब भावना ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


