बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में व्हाट्सऐप के जरिए चाइल्ड पोनोग्राफी (CSAM) प्रसारित किए जाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर मिली रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ साइबर अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
साइबर इंचार्ज हर्ष मिश्रा के मुताबिक, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल को NCMEC/Cyber Tipline Report के माध्यम से एक संदिग्ध व्हाट्सऐप नंबर से चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल (CSAM) के वितरण की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मामले की प्राथमिक जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध मोबाइल नंबर की CAF (कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म) रिपोर्ट निकलवाई। दस्तावेजों की जांच में मोबाइल नंबर बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खालौर निवासी कदीम पुत्र अलीम खान के नाम पर पंजीकृत मिला।
पुलिस के अनुसार, जांच में उक्त नंबर से संचालित व्हाट्सऐप अकाउंट के जरिए आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर इंचार्ज हर्ष मिश्रा की तहरीर पर अनूपशहर पुलिस ने आरोपी कदीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
व्हाट्सऐप पर चाइल्ड पोनोग्राफी शेयर करने का आरोप, अनूपशहर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
RELATED ARTICLES


