Tuesday, August 18, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरअज्ञात वाहन की टक्कर से भाई-बहन की हुई मौत, मचा कहोराम

अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई-बहन की हुई मौत, मचा कहोराम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में सोमवार के देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही भाई-बहन के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, हिमांशु उर्फ तनु ने अपने भाई को फोन कर बताया कि उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है। सूचना पाकर भाई अपनी बहन की ससुराल पहुंचा और उसे लेकर घर के लिए निकल गया। अहमदगढ़ से 5 किलोमीटर दूर मेरठ-बदायूं रोड पर नौरंगाबाद के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों भाई-बहन की मौत हो गई। राहगीरों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के चाचा रामकेश ने बताया कि थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव करकौरा महाराजपुर के रहने वाली 30 वर्षीय हिमांशु उर्फ तनु की शादी 2018 में गौतम बुद्ध नगर के रबुपुरा थाना क्षेत्र के गांव आकलपुर निवासी टिंकू भाटी से हुई थी। आरोप है कि टिंकू के किसी महिला से अवैध संबंध थे जिसके चलते टिंकू उनके भतीजे के साथ आए दिन गाली-गलौच और मारपीट करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments