Tuesday, August 18, 2026
HomeFeaturedRAMGHAT NEWS || रामघाट खबररामघाट: दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन बच्चों समेत 6 घायल

रामघाट: दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन बच्चों समेत 6 घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट के पास मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना रामघाट पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, अतरौली के ग्राम इस्माइलपुर निवासी हरिओम पुत्र ओम प्रकाश और खड़क सिंह पुत्र बादाम सिंह एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामघाट गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर अलीगढ़ के टोडलपुर निवासी किशोरी पुत्र अमर सिंह अपने तीन बच्चों के साथ सवार होकर उन्हें स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रामघाट कल्याण मार्ग पर दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments