Tuesday, August 18, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरट्रैक्टर हड़पने व उसके अवैध खनन में इस्तेमाल किए जाने का आरोप

ट्रैक्टर हड़पने व उसके अवैध खनन में इस्तेमाल किए जाने का आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद से ट्रैक्टर हड़पने और उसके अवैध खनन में इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। मोहल्ला लोधान निवासी अशोक कुमार ने अपने चालक मनोज कुमार और उसके साथियों पर ट्रैक्टर हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने वर्ष 2021 में ट्रैक्टर खरीदा था, जो अभी भी उनके नाम पर पंजीकृत है। ट्रैक्टर चलाने के लिए उन्होंने जयरामपुर, कुदैना निवासी मनोज कुमार को चालक रखा था। अशोक कुमार का आरोप है कि चालक ने ट्रैक्टर हड़प लिया और उसका इस्तेमाल अवैध खनन में किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में मनोज कुमार अपने आवश्यक काम का बहाना बनाकर ट्रैक्टर और कुछ रुपये एडवांस लेकर चला गया। जब अशोक ने ट्रैक्टर वापस मांगा तो मनोज ने चालान होने और उसे कोर्ट से छुड़ाने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने दोबारा ट्रैक्टर मांगा तो मनोज और उसके कुछ साथियों ने अशोक के घर में घुसकर मारपीट की। मनोज अब भी ट्रैक्टर का प्रयोग अवैध खनन के लिए करता है। पीड़ित का कहना है कि यदि ट्रैक्टर से कोई घटना होती है तो उसके नाम पर पंजीकृत होने के कारण उसकी जिम्मेदारी उन पर आ सकती है। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर ट्रैक्टर वापस दिलाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments