बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र स्थित स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज का कक्षा 11वीं के छात्र तुषार की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत का मामला सामने आया हैं। छात्र की मौत के बाद स्कूल व परिजनों में कोहराम मच गया। प्रारंभिक तौर पर छात्र की मौत हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा हैं।
आपको बता दें कि गांव केशोपुर सठला निवासी 18 वर्षीय तुषार रोजाना की तरह मंगलवार को स्कूल आया था। मध्यावकाश के बाद तुषार को चक्कर आने लगे तो तुषार ने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तुषार बरामदे में अचानक से गिर गया। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने तुरंत बच्चे को सीएचसी बीबीनगर पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद बच्चे को बुलंदशहर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से स्कूल स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई। वही जब छात्र तुषार के मौत की खबर परिजनों को लगी तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हैं। प्रारंभिक तौर पर छात्र की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा हैं।
11वीं कक्षा के छात्र की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत
RELATED ARTICLES


