Wednesday, August 19, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरबाबा भोलेनाथ व माता पार्वती की निकली भव्य शोभायात्रा

बाबा भोलेनाथ व माता पार्वती की निकली भव्य शोभायात्रा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा में बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती की भव्य सवारी यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा का लोगाें ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया और बैैंडबाजों की धुनों पर बज रहे भक्तीमय भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए दिखाई दिए। यात्रा में मां काली स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा और लोगों उनसे आशीर्वाद लिया।
श्री शिवोहम समिति के तत्वावधान में बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती की भव्य सवारी यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ गांधी मार्ग स्थित चामुंडेश्वर मंदिर से पूजा-अर्चना करते हुए किया। यात्रा चामुंडेश्वर मंदिर से शुरू होकर कबाड़ी बाजार, ककराला, सुभाष रोड़, बड़ा दरवाजा, अनाज मंडी, दाऊजी मंदिर , महेश चौक, बजरिया, बाजाजा बाजार, बिंदा वाला चौक, गौरी शंकर मंदिर, गोविंद देव, जागेश्वर मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, हनुमान टीला, गंगा मंदिर से पदम सिंह गेट होते हुए अपने उद्गम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments