Thursday, August 20, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरकिशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला गया जेल, आरोपी का डीएनए जांच...

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला गया जेल, आरोपी का डीएनए जांच के लिए भेजा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चिकित्सीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी का डीएनए नमूना लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि मामला 29 जुलाई की रात का है। आरोप है कि अंकित 29 जुलाई की रात किशोरी के घर में घुस आया और उसे जबरन पास के एक घेर में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट और गाली-गलौच भी की। आरोपी अंकित थाना हरदुआगंज क्षेत्र के महमूदपुर गांव जनपद अलीगढ़ का निवासी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अंकित निवासी महमूदपुर थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी का डीएनए लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments