Thursday, August 20, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबादशाहपुर: बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, वीडियो वायरल

बादशाहपुर: बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में लंबे समय से खराब पड़ी सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सड़क की हालत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क काफी समय से जर्जर हालत में है। जगह-जगह खराब रास्ते के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, रोजाना आने-जाने वाले लोगों के साथ स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। खराब सड़क के कारण किसी हादसे की आशंका भी बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments