बुलंद शहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर के मौहल्ला मुरारीलाल की पेच गली नंबर तीन की नालियां कूड़े के अंबार से भरी पड़ी हैं। नाली में पानी रुकने से मच्छरों की संख्या भी बढ़ जाती हैं। मौहल्ले के लोगों को कई बार खुद सफाई करनी पड़ती हैं। गंदगी के चलते लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही हैं। यहां के लोगों का कहना हैं कि जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए।
नालियों में गंदा पानी जमा होने से लोग परेशान
RELATED ARTICLES


