बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस में रहने वाले युवक नसीम पर लगा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह अपने बीमार पिता का इलाज कराने अस्पताल गए थे। उनका नौ वर्षीय बेटा परचून की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान नसीम दुकान में पहुंचा और बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने लगा। घटना के बाद बच्चा घबराकर घर पहुंचा और अपनी मां को पूरी घटना बताई। पिता के अस्पताल से लौटने पर परिजनों ने मामले की जानकारी उन्हें दी। जब परिवार आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचा तो वहां पीड़ित पिता के साथ गाली-गलौच और जान से मार ने की धमकी भी दी। इसके बाद बच्चे के पिता ने खानपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी नसीम को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। थाना प्रभारी रितेश कुमार के मुताबिक, आरोपी को हिरासत मे लेकर जेल भेज दिया गया है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नौ वर्षीय बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने वाला गया जेल
RELATED ARTICLES


