Friday, August 21, 2026
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरमिलावट के शक में डेयरी पर छापा, दो क्विंटल पनीर व 1500...

मिलावट के शक में डेयरी पर छापा, दो क्विंटल पनीर व 1500 लीटर दूध नष्ट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की टीम ने बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। गांव डाबर स्थित श्री गणेश डेयरी एंड मिल्क प्रोडक्ट पर छापामार कार्रवाई के दौरान टीम ने भारी मात्रा में पनीर और दूध जब्त किया।
विभागीय टीम के अनुसार, डेयरी से करीब दो क्विंटल पनीर और 1500 लीटर दूध बरामद किया गया, जिसे मिलावटी होने के शक में मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।कार्रवाई के बाद डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्लांट से पनीर के नमूने भी लिए हैं जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अब प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य पदार्थों में मिलावट की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments