बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने लॉ छात्र अंकुर चौधरी पर कथित तौर पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर अंकुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग किए जाने का भी आरोप है, जिससे इलाके में भय का माहौल है। हमले में घायल अंकुर चौधरी को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। फायरिंग के आरोपों को लेकर भी पुलिस घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।
बुलंदशहर: लॉ छात्र पर दबंगों का हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल व फायरिंग का भी आरोप
RELATED ARTICLES


