Saturday, August 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसुधीर नर्सिंग होम में बार अध्यक्ष से मारपीट का आरोप, 8-10 कर्मचारियों...

सुधीर नर्सिंग होम में बार अध्यक्ष से मारपीट का आरोप, 8-10 कर्मचारियों पर FIR


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर क्षेत्र में कालाआम स्थित सुधीर नर्सिंग होम में बुलंदशहर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। बार अध्यक्ष की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला डॉक्टर चित्रा और नर्सिंग होम के 8 से 10 अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद अधिवक्ताओं में नाराजगी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे रविंद्र कुमार शर्मा अपनी वृद्ध मां के साथ एक मरीज से मिलने सुधीर नर्सिंग होम पहुंचे थे। दोनों मां-बेटे लिफ्ट में सवार हुए, लेकिन इसी दौरान लिफ्ट अचानक बंद हो गई। लिफ्ट में फंसने की शिकायत पर डॉक्टर चित्रा कथित तौर पर 8 से 10 कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचीं। बार अध्यक्ष का आरोप है कि लिफ्ट की समस्या दूर करने के बजाय कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टरr चित्रा ने उनकी जेब से 4,500 रुपये निकाल लिए। रविंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक, उन्होंने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और जमीन पर पटककर तोड़ दिया। शोर सुनकर उनके सुरक्षाकर्मी और भाई मौके पर पहुंचे और उन्हें आरोपियों से बचाया। पीड़ित का आरोप है कि बाद में डॉक्टर चित्रा के पति डॉ. सुधीर ने टूटा हुआ मोबाइल फोन तो वापस कर दिया, लेकिन 4,500 रुपये वापस नहीं किए गए। मारपीट में घायल बार अध्यक्ष का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद अधिवक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments