बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर गेट के पास अडौली नहर पुल के निकट अकबरपुर जाने वाले रास्ते से अवैध शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के कब्जे से पुलिस को 18 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।
आपको बता दें कि गुरुवार की रात को उपनिरीक्षक अंकित कुमार, हेड कांस्टेबल प्रवेश राठी और कांस्टेबल सोनू शर्मा शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए गश्त पर थे। पुलिस आठ बजे भट्ट चौराहे से अडौली चौराहे की ओर रवाना हुई थी। जैसे ही पुलिस साढ़े आठ बजे ट्रांसपोर्ट नगर गेट के पास अडौली नहर पुल के निकट अकबरपुर जाने वाले रास्ते पर पहुंची, तो एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक का कट्टा लिए खड़ा था। पुलिस को देखकर शर्ट और ग्रे जींस पहने उस व्यक्ति ने अकबरपुर की ओर तेजी से भागना शुरु कर दिया। पुलिस को जब संदेह हुआ तो पुलिस ने व्यक्ति को नहर पुल से लगभग 50 कदम आगे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान 28 वर्षीय सुहेब आलम पुत्र मोहम्मद नासिर निवासी गांव अकबरपुर थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात के रुप में हुई। पुलिस ने जब कट्टे में तलाशी ली तो उसमें “मिस इंडिया” मार्का के 18 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने 14 पव्वों को कट्टे सहित सील कर दिया, जबकि चार पव्वों को जांच के लिए अलग से सील कर नमूना बनाया।
देशी शराब के 18 पव्वे के साथ एक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


