बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना के फल पट्टी क्षेत्र में हरे पेड़ों के अवैध कटान की सूचना पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी से लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है।
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा हरे-भरे पेड़ों को बीमारीग्रस्त बताकर बिना अनुमति के काटा जा रहा था। पेड़ों की कटाई के बाद लकड़ी को ट्रैक्टरों में भरकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वन विभाग को इसकी सूचना मिली जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। वन क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि बिना परमिट के हरे वृक्षों का कटान किया जा रहा था। टीम ने मौके से दो ट्रैक्टरों को लकड़ी समेत कब्जे में ले लिया है और मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अवैध पेड़ कटान के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
वन विभाग की टीम में लकड़ी से लदे दो ट्रैक्टरों को किया जब्त
RELATED ARTICLES


