Friday, August 21, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरबस व बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार घायल

बस व बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के खुर्जा जेवर रोड पर एक बस और बाइक के जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए मामले में कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार का है। जब खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र की खुर्जा जेवर रोड पर सीरियल रजवाहे पर एक बस और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई जिन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments