Friday, August 21, 2026
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरनिपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षक/शिक्षिकाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षक/शिक्षिकाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): निपुण भारत मिशन के अर्न्तगत F.L.N एवं NCERT की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पाँच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शैक्षिक सत्र 2026-27, वि०ख० बी०बी०नगर सठला, जिला-बुलन्दशहर (उ.प्र.) में विकास खण्ड बी०बी०नगर में कार्यरत शिक्षक / शिक्षिकाओं का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण 17 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक प्रथम बैच का प्रशिक्षण आरम्भ हुआ।
पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का आरम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी आयशा बी द्वारा दीप प्रज्जवल्लित करके किया गया। प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य शिक्षको को नवाचार, शिक्षक संदर्शिका एवं कैचअप आदि के संबंध में नवीन ज्ञान की प्राप्ति कराना था जिससे शिक्षक / शिक्षिकाएं विधालय में पढ़ने वाले बच्चों को लाभांवित करा सके। शिक्षक / शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण समस्त ए०आर०पी० अकबर अली, देवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार, रनवीर सिंह, दीप्ती जैन एवं प्रियंका गौतम के द्वारा दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments