बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर पुलिस ने रविवार को एक अभिसूचना के आधार पर गांव चिरचिटा में पुलिया के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक अवैध तमँचा मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लीला उर्फ मुबीन पुत्र फतेह मौहम्मद उर्फ फतवा निवासी ग्राम चिरचिटा उर्फ चिट्टा थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
अवैध तमंचे के साथ एक धरा
0
3
RELATED ARTICLES


