Tuesday, August 25, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरलॉ छात्र पर हमला करने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस...

लॉ छात्र पर हमला करने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश लखन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे आरके फार्म हाउस के पीछे चंद्रलोक बंबे के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक पर सवार युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार रुकने के बजाय कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। कुछ दूरी पर बाइक फिसलने के बाद बदमाश ने खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान खुर्जा नगर निवासी लखन, पुत्र राजिंदर, के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लखन 20 अगस्त को लॉ छात्र अंकुर चौधरी पर हुए जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी है। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था और एसएसपी बुलंदशहर की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लखन के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, इस मामले में फरार पांच अन्य आरोपियों पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments