Wednesday, August 26, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरजानलेवा हमला करने वाले 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

जानलेवा हमला करने वाले 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर पुलिस व स्वाट टीम ने जानलेवा हमला करने वाले 25-25 हजार रूपए के इनामिया दो शातिर वांछित आरोपी को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों को झमका फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निशान्त चौधरी पुत्र हरपाल सिंह उर्फ प्रेमपाल निवासी ग्राम बगराई खुर्द थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर व भूपेन्द्र चौधरी पुत्र अजीत निवासी ग्राम बगराई कलां थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
बता दें कि 20 अगस्त 2026 को पीड़ित अनिल शर्मा पुत्र खुशीराम सिंह निवासी मुरारी नगर ने खुर्जा नगर थाना पर तहरीर देते हुए बताया कि आरोपियों द्वारा उसके दोस्त अंकुर चौधरी के साथ गाली-गलौच करते हुए जानलेवा हमला किया गया जिससे अंकुर घायल हो गया पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था और एक टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। 24 अगस्त 2026 को थाना खुर्जा नगर पुलिस एवं स्वाट टीम देहात द्वारा उक्त घटना में संलिप्त व 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी लाखन उर्फ अरुण को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। पुलिस में दोनों आरोपियों को भी जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments