Wednesday, August 26, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरआपसी सौहार्द के साथ मनाया गया ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व

आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस मौके पर कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस का नेतृत्व मेला आयोजक साजुद्दीन उर्फ भूरा मेवाती ने किया। जुलूस में अखाड़े के कलाकारों ने लाठी-डंडों के साथ तरह-तरह के करतब दिखाए। कलाकारों के हैरतअंगेज करतब देखकर लोगों ने जमकर उत्साह बढ़ाया। कई स्थानों पर लोगों के लिए शर्बत, फल का वितरण भी किया गया। जुलूस में सैयद हिमायत अली, आस मोहम्मद, हुसैन अली, अब्दुल्ला कुरैशी, नसीर पहलवान, साजिद अंसारी और नाजिम अंसारी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इसके अलावा सभासद नईम कुरैशी, बबलू लोधी, महेंद्र दिवाकर, फिरोज व्यापारी और सुरक्षा फोरम नगर अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कस्बेवासी शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की। जुलूस के दौरान पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments