बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर में स्थित परिषदीय स्कूलों में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो होली के दिन शुक्रवार जुमे की नमाज का है। बिना अनुमति के रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकारपुर के प्राथमिक विद्यालय में बिना अनुमति के रोजा इफ्तार पार्टी के आयोजन से शिक्षा विभाग सवालों के घेरे में है। ऐसे में जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए बीएसए को मामले की जांच कर सकते कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
परिषदीय स्कूल में हुई रोजा इफ्तार पार्टी, जांच शुरु
0
108
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


