Friday, August 28, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरतेज बारिश के चलते एक मकान क्षतिग्रस्त होकर ढहा

तेज बारिश के चलते एक मकान क्षतिग्रस्त होकर ढहा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के अकरवास कनेनी गांव में गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे तेज बारिश के चलते एक मकान अचानक क्षतिग्रस्त होकर ढह गया। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण हरशरूप जाटव पुत्र सामंती सिंह का मकान पूरी तरह गिर गया। मकान ढहने से परिवार के सामने रहने और आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी मोहित चौहान मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी लेकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं सूचना के बाद प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मकान को हुए नुकसान का आकलन किया।
जानकरी के अनुसार, मामले को लेकर जब प्रशासनिक अधिकारी से फोन पर जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। अधिकारी ने जांच कराकर नियमानुसार उचित कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिया है। वहीं प्रशासन की ओर से मदद में देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। पीड़ित परिवार ने शासन और प्रशासन से जल्द आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments