बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के कोतवाली ककोड़ क्षेत्र में बुलंदशहर-झाझर मार्ग पर स्थित लक्की OYO होटल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। होटल से धुआं उठता देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से घटना की जांच की जा रही है। आग की चपेट में आने से होटल में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।
बुलंदशहर-झाझर मार्ग पर लक्की OYO होटल में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
RELATED ARTICLES


