Monday, August 31, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरमारपीट में घायल हुए लॉ छात्र अंकुर चौधरी की फोर्टिस में मौत,...

मारपीट में घायल हुए लॉ छात्र अंकुर चौधरी की फोर्टिस में मौत, भारी सुरक्षा के बीच घर पहुंचा शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात में 20 अगस्त को मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए लॉ के छात्र अंकुर चौधरी की देर शाम फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद अंकुर चौधरी का शव रविवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच खुर्जा स्थित उनके आवास पर लाया गया। अंकुर का शव घर पहुंचते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। शव पहुंचने की सूचना मिलते ही बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एसपी देहात अंतरिक्ष कुमार जैन भी मृतक के घर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
परिवार का इकलौता बेटा था अंकुर
अंकुर चौधरी अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता अशोक चौधरी पेशे से अधिवक्ता हैं, जबकि मां शिक्षिका हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
छह आरोपियों पर घोषित हुआ था 25-25 हजार का इनाम
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए छह लोगों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी लखन के साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हुई थी। पुलिस लखन समेत चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। गंभीर रूप से घायल अंकुर चौधरी की हालत गंभीर होने पर उसे फोर्टिस अस्पताल में उपचार दिया जा रहा था। जहां देर शाम उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को खुर्जा स्थित आवास पर लाया गया। इसके बाद अंकुर चौधरी के शव को अंतिम संस्कार के लिए खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव बगराई ले जाया जाएगा। घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments