बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ के डिबाई-शिकारपुर मार्ग पर जगदंबा कोल्ड स्टोरेज के निकट शनिवार दोपहर कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि क्षेत्र के गांव पापड़ी निवासी सुनील कुमार शनिवार दोपहर करीब एक बजे ई-रिक्शा लेकर डिबाई से अहमदगढ़ की ओर जा रहे थे। उस समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा चालक सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल
RELATED ARTICLES


