Saturday, November 28, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरशिकारपुर: रोडवेज बस की टक्कर से दरोगा की मौत, चार दिन पहले...

शिकारपुर: रोडवेज बस की टक्कर से दरोगा की मौत, चार दिन पहले ही हुआ था तबादला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दरोगा की मौत हो गई। साई मंदिर के निकट रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा के सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक दरोगा की पहचान 57 वर्षीय राजवीर सिंह पुत्र जगत सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिजनौर जिले के किरतपुर क्षेत्र के गांव फतेहुल्लापुर के निवासी थे। राजवीर सिंह पिछले करीब तीन वर्षों से डिबाई कोतवाली में तैनात थे। महज चार दिन पहले ही उनका तबादला बुलंदशहर कोतवाली नगर में हुआ था।
बताया गया कि शुक्रवार को राजवीर सिंह बुलंदशहर से डिबाई में रह रहे अपने बच्चों के पास जा रहे थे। इसी दौरान शिकारपुर में साई मंदिर के पास उनकी बाइक रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दरोगा राजवीर सिंह की अचानक मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

दांतों को स्वस्थ रखने के टिप्स, नि:शुल्क सलाह हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || पहली मंज़िल, राजकृष्ण कॉम्प्लेक्स, कमल डोसा के पास, फ्रीगंज रोड, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments