Saturday, November 28, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरहत्या का प्रयास करने के 02 आरोपियों को 07-07 वर्ष का कारावास...

हत्या का प्रयास करने के 02 आरोपियों को 07-07 वर्ष का कारावास व प्रत्येक को 54-54 हजार रुपये से किया दंडित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर हत्या का प्रयास करने के 02 आरोपियों को 07-07 वर्ष का कारावास व प्रत्येक को 54-54 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्त 1. रामवीर सिंह पुत्र मौहर सिंह 2. अनिल पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासीगण ग्राम उदयपुर कला थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर द्वारा वर्ष 2019 में वादी रूपराम पुत्र बहोरीलाल निवासी ग्राम उदयपुर कला थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर के परिजनो पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने की घटना कारित की गई थी जिसमें हरीकिशन व पकंज घायल हो गया था। इस संबंध में 17 अगस्त 2019 को थाना डिबाई पर मुअसं- 369/2019 धारा 307/34/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया था तथा 04 नवंबर 2019 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया था। इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप 27 नवंबर 2026 को न्यायाधीश राजेश कुमार तृत्तीय (न्यायालय एडीजे अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त 1. रामवीर सिंह 2. अनिल को 07-07 वर्ष का कारावास व प्रत्येक को 54-54 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक प्रवेन्द्र कुमार लोधी, मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार का० सचिन कुमार व कोर्ट महोरिर्र का0 नवनीत कुमार का योगदान सराहनीय रहा है। प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाना बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments