बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हंस विहार कॉलोनी में चाय बनाने के दौरान गैस चूल्हे में धमाका हो गया। धमाके से लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने गैस की सप्लाई बंद की। इससे कोई जान-हानि नहीं हुई। आपको बता दें कि परिजनों ने बताया कि सुरेश फौगाट के नाम से घरेलू गैस सप्लाई का कनेक्शन लिया गया था। इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने बुधवार को पाइपलाइन वाली गैस कनेक्शन की सप्लाई शुरू कर दी थी। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे जब अंशु चौधरी चाय बना रही थी तभी गैस चूल्हे में धमाका हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने गैस सप्लाई बंद की। आईओएजीपीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषार अग्रवाल ने बताया कि गैस सप्लाई चालू करने के कारण धमाका नहीं हुआ था। चूल्हे पर लगे कांच में धमाका हुआ था।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरगैस चूल्हे में हुआ धमाका, चाय बना रही युवती बाल-बाल बची
गैस चूल्हे में हुआ धमाका, चाय बना रही युवती बाल-बाल बची
0
105
Previous article
RELATED ARTICLES


