बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जिले के 1862 परिषदीय विद्यालयों में 24 से 28 मार्च तक वार्षिक परीक्षाएं चलेंगी। स्कूलों में परीक्षा सामग्री पहुंच गई है। परीक्षा में 2.40 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। सभी प्रधानाध्यापकों को नियमानुसार परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे के अनुसार परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। बताया कि 22 मार्च तक प्रश्न पत्र सभी विद्यालयों में पहुंच जाएंगे। 28 मार्च तक परीक्षा के बीच शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी करना होगा। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रथम पाली 9:30 से दोपहर 11:30 तक और द्वितीय पाली 12:30 से 2:30 बजे तक रहेगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरपरिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 24 से 28 मार्च तक
परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 24 से 28 मार्च तक
0
107
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


