बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला के गांव निठारी में दो नाबालिक, एक अन्य नाबालिक के अहाते में घुस गए. इसके बाद दोनों नाबालिकों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें बंधक बना लिया. पुलिस का कहना है कि बच्चों द्वारा चोरी नहीं की गई. मौके पर दोनों का समझौता हो गया. हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बुलंदशहर पुलिस का कहना है कि दो नाबालिक बच्चे संदिग्ध परिस्थिति में एक अन्य 17 साल के नाबालिक के अहाते में घुस गए जिसके बाद वहां मौजूद नाबालिक ने दोनों को अहाते में बंधक बना लिया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है. 17 साल के बाल उपचार से पूछताछ की जा रही है.
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



