बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद कस्बा क्षेत्र में देर रात सड़क हादसा हो गया। चरोरा मुस्तफाबाद गांव के पास दिल्ली से घर लौट रहे आस मोहम्मद की ग्रैंड विटारा कार अचानक सामने आए अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में आस मोहम्मद को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल मदद करते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल वाहन और उसके चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। चौकी इंचार्ज सोबरन सिंह ने बताया कि पुलिस को इस दुर्घटना के बारे में अभी तक कोई लिखित सूचना नहीं मिली है और न ही कोई मामला संज्ञान में आया है।
अज्ञात वाहन को बचाने में अनियंत्रित हुई ग्रैंड विटारा, हादसे में चालक घायल
RELATED ARTICLES


