Tuesday, September 1, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: 11 पुलिकर्मी लाइन हाजिर

बुलंदशहर: 11 पुलिकर्मी लाइन हाजिर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। कोतवाली शिकारपुर में ड्यूटी के दौरान लापरवाही और दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता के आरोप में 11 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।
एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का स्पष्ट संदेश है कि ड्यूटी में लापरवाही और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक नीरज त्यागी, पुनीत कुमार, सुलभ कुमार और सिद्धार्थ कुमार शामिल हैं। इनके अलावा हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, हेमवीर, विकास व कांस्टेबल गोविंद सिंह और हेमंत पर भी कार्रवाई की गई है। वहीं शिकारपुर कोतवाली की कमान अब निरीक्षक बृजेश कुमार को सौंपी गई है, जिन्हें जहांगीरपुर से शिकारपुर स्थानांतरित किया गया है। जबकि सोशल मीडिया सेल में तैनात उपनिरीक्षक अनु प्रताप सिंह को जहांगीरपुर भेजा गया है।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को साफ निर्देश दिए हैं कि जनता की शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण किया जाए और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें। लापरवाही मिलने पर आगे भी इसी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments