बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े हुई फायरिंग की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वलीपुरा नहर के पास स्थित आकाश होटल में खाना खाने जा रहे एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। घायल युवक की पहचान नगर क्षेत्र के राधा नगर निवासी प्रिंस गुप्ता उर्फ पुच्चन पुत्र योगराज गुप्ता के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि मामला सोमवार दोपहर करीब 2 बजे का है। प्रिंस गुप्ता नहर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान होटल पर 8 से 10 दोस्त खाना खा रहे थे जिनकी घायल युवक से कहानी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में एक गोली प्रिंस के कूल्हे में जा लगी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रिंस को उपचार के लिए बाबू कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां वह स्वस्थ है।
चिकित्सकों के अनुसार, गोली युवक के कूल्हे में फंसी हुई है और उसे निकालने के लिए उपचार किया जा रहा है।
वहीं पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मामले में चार टीमें गठित की गई हैं।
होटल पर युवक को गोली मारने के मामले में चार टीमें गठित
RELATED ARTICLES


