Saturday, September 5, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर : बारिश का कहर, घेर की दीवार ढही; भतीजे को बचाने...

अनूपशहर : बारिश का कहर, घेर की दीवार ढही; भतीजे को बचाने में अधेड़ घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव जारजपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच देर रात बारिश के कारण आई सीलन से एक घेर का पटाव और पक्की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मवेशियों को बचाने पहुंचे गृहस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उन्होंने अपने भतीजे को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार, जारजपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अरविंद शर्मा पुत्र चंद्रभान शर्मा रात करीब साढ़े आठ बजे अपने भतीजे केशव शर्मा के साथ मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे। इसी दौरान घेर की दीवार भरभरा कर गिरने लगी। खतरा भांपते ही अरविंद ने अपने भतीजे को धक्का देकर दूर कर दिया जिससे केशव बाल-बाल बच गया। इसी दौरान पटाव का भारी हिस्सा अरविंद शर्मा के ऊपर जा गिरा। मलबे की चपेट में आने से उनके सिर व कमर में गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक घेर का निर्माण करीब 10 वर्ष पहले कराया गया था। लगातार बारिश के चलते दीवार में सीलन आने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दी। तहसीलदार अनूपशहर प्रिया देवी ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। हल्का लेखपाल दीपेंद्र को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments