Sunday, September 6, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरमामूली विवाद में युवक पर तमंचा लहराने का आरोप, छीना-झपटी का वीडियो...

मामूली विवाद में युवक पर तमंचा लहराने का आरोप, छीना-झपटी का वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव चठेरा में मामूली विवाद के दौरान एक युवक पर तमंचा लहराकर डराने-धमकाने का आरोप लगा है। घटना के दौरान तमंचा छीनने को लेकर हुई छीना-झपटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि इस दौरान तमंचे से फायर नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि गांव चठेरा में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक तमंचा लेकर पहुंच गया और उसे लहराते हुए दूसरे पक्ष को डराने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने युवक से तमंचा छीनने का प्रयास किया। छीना-झपटी का पूरा घटनाक्रम किसी व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना खानपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments