बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 सितंबर को बुलंदशहर पहुंचेंगे। यहां वह गांव कमालपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने अखिलेश यादव के कार्यक्रम की जानकारी दी। जनसभा में PDA कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के संभावित प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जनसभा के दौरान पार्टी अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



