Sunday, September 6, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरशादीशुदा महिला से दुष्कर्म करने के मामले में किसान यूनियन नेता पर...

शादीशुदा महिला से दुष्कर्म करने के मामले में किसान यूनियन नेता पर मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से गांव बुकलाना निवासी सुनील चौहान (किसान यूनियन) द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में महिला ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनील चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि महिला ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी शादी 11 सितंबर 2024 को हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को घर से निकाल दिया। कुछ समय बाद ससुरालवासियों का परिचित थाना नरसेना के गांव बुकलाना का रहने वाला सुनील चौहान (किसान यूनियन) महिला को फोन करने लगा। आरोपी सुनील चौहान ने महिला को माना के कोल्हू पर बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। महिला द्वारा किसी को बताने पर उसके परिवार व पति द्वारा तलाक देने की धमकी दी गई। आरोप है कि आरोपी सुनील चौहान ने महिला से कई बार अवैध संबंध बनाए। महिला द्वारा मानसिक रूप से परेशान होने पर थाने में तहरीर देते हुए न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी सुनील चौहान पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments