Monday, September 7, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबररास्ते पर दीवार लगाने को लेकर विवाद, पुलिस ने रुकवाया निर्माण

रास्ते पर दीवार लगाने को लेकर विवाद, पुलिस ने रुकवाया निर्माण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी के मोहल्ला रामनगर-करनपुरी की नई आबादी में सोमवार सुबह रास्ते को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद उस समय बढ़ गया, जब कुछ लोग कॉलोनी के एक रास्ते पर ईंटों से दीवार लगाने का काम कर रहे थे। रास्ते को बंद करने के लिए दीवार लगती देख स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दीवार का निर्माण करा रहे लोगों को काम करने से रोक दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाते हुए कहा कि सार्वजनिक रास्ते को बंद करने की कोशिश कानून के खिलाफ है। साथ ही दोबारा ऐसी कोशिश करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
थाना गुलावठी कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा के मुताबिक, डायल 112 पर सचिन कंसल ने सूचना दी थी कि कॉलोनी के खुले रास्ते पर कुछ लोग ईंटों से दीवार लगा रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना था कि यह रास्ता अब तक आवागमन के लिए खुला हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है। कोतवाल ने बताया कि अगर रास्ता बंद करने की दोबारा कोशिश की गई तो रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments