Monday, September 7, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरसड़क पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर हुआ पथराव

सड़क पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर हुआ पथराव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के सुनपेड़ा गांव में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सड़क पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और ईंट-पत्थर भी चले। घटना का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। वायरल CCTV फुटेज में कुछ लोग एक युवक को खींचकर उसके साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और पथराव होने लगा। मारपीट और पथराव की इस घटना में कमला देवी, संजय समेत कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना ककोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत और सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि CCTV फुटेज के जरिए हंगामा और मारपीट करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments