बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र की पुलिस ने हत्या की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपियों को झमका फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम अच्छेजा खुर्द थाना खुर्जा देहात जनपद बुलंदशहर हाल पता सेक्टर 37 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर व लोकेन्द्री पत्नी मुकेश कुमार निवासी ग्राम अच्छेजा खुर्द थाना खुर्जा देहात जनपद बुलंदशहर हाल पता सेक्टर 37 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि शनिवार को पीड़ित सहदेव पुत्र हेमंत सिंह निवासी ग्राम अच्छेजा खुर्द थाना खुर्जा देहात जनपद बुलंदशहर ने थाना खुर्जा नगर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मुकेश, लोकेन्द्री, दशरथ सिंह व मनोज द्वारा उसके पिता हेमंत सिंह की गले में फंदा डालकर हत्या कर शव को शिकारपुर क्षेत्रांतर्गत काली नदी में फेंक दिया था। जिसमें पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को झमका फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खुर्जा नगर: हत्या की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


