बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर थाना चोला पुलिस ने एक अभिसूचना के आधार पर गांव कोंदू से बंचावली जाने वाले रास्ते से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शीनू पुत्र सूरजपाल निवासी गांव निठारी थाना चोला जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए शीनू के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
0
7
RELATED ARTICLES


