बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में दूल्हे की वेशभूषा में एक युवक ने पांच सेकंड में 12 राउंड फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान शादाब पुत्र सफीक निवासी मोहल्ला तरीनान थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में की गई फायरिंग वर्ष 2022 में शादाब की शादी के दौरान की गई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। थाना खुर्जा नगर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



