बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिलेभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच पिछले सप्ताह हुई बैठक विफल होने के बाद बैंक यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते जिले में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।
यूएफबीयू के जिला संयोजक तरुणवीर सिंह तोमर ने बताया कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार की ओर से इस मांग पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मार्च 2025 में उच्चस्तरीय आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्केल-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों पर एकतरफा पीएलआई योजना लागू किए जाने का भी विरोध किया जा रहा है। इस मामले को लेकर श्रम आयुक्त के समक्ष मामला लंबित है, इसके बावजूद योजना को थोपे जाने से बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों में नाराजगी है।
11 सितंबर को जिलेभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर
RELATED ARTICLES


