बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के मंडी चौकी के 40 फुटा रोड पर सोमवार रात एक बंद मकान में युवक का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान फैसलाबाद निवासी समीर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि बंद मकान में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पूरी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बंद मकान में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES


