Tuesday, September 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरविद्युत तार चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

विद्युत तार चोरी करने वाले दो गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली पुलिस ने सोमवार को विद्युत तार चोरी करने वाले दो शातिर चोर को ट्रांसपोर्टनगर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक कट्टे में चोरी किए 12 केबल के तार व एक थैले में ताँबे का तार बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आमिर पुत्र अब्दुल गनी निवासी ग्राम अहमदपुर टांडा थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर व मूसा पुत्र अब्दुलगनी निवासी ग्राम अहमदपुर टांडा थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के चोर है जिनके द्वारा 01 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गिनौरा शेख के जंगल से ट्यूबैल से केबल चोरी करने की घटना कारित की थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मुअसं-494/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments