Wednesday, September 9, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरगेहूं-चावल के साथ इस बार मिलेगा मक्का-बाजरा, 10 से 25 सितंबर तक...

गेहूं-चावल के साथ इस बार मिलेगा मक्का-बाजरा, 10 से 25 सितंबर तक राशन वितरण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सितंबर माह के राशन वितरण को लेकर नई व्यवस्था की गई है। 10 सितंबर से 25 सितंबर तक पात्र राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इस बार गेहूं और चावल के साथ मोटे अनाज के रूप में मक्का और बाजरा भी वितरित किया जाएगा। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी, दोनों श्रेणी के कार्डधारकों को गेहूं-चावल के साथ मोटे अनाज का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके अलावा अंत्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चीनी भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिला आपूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि गेहूं और चावल के साथ मोटे अनाज के रूप में मक्का और बाजरा भी वितरित होगा। राशन की दुकानों पर खाद्यान्न की उपलब्धता और भंडार रहने तक वितरण की व्यवस्था की जाएगी।
बताया गया कि अंत्योदय कार्डधारकों को कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा। राशन वितरण के दौरान पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा के अनुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों ने राशन दुकानदारों को वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments